<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 12, 2026

क्षेत्राधिकारी धनघटा ने थाना महुली में विवेचनाओं व त्योहार तैयारियों की समीक्षा की

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा द्वारा थाना महुली क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारी एवं हल्का प्रभारियों के साथ बैठक कर लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान विवेचनाओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी विस्तृत समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी ने सभी चौकी प्रभारियों एवं हल्का प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय, समस्त चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages