वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। थाना महुली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 132/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के मामले में अभियुक्त अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र दिलीप, निवासी पोखरनी थाना नगर जनपद बस्ती को 12 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान हरपुर के पास से अभियुक्त को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment