<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 12, 2026

भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान सफल, गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की दी जानकारी


बभनान (बस्ती)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 6 से 12 अप्रैल तक चलाए गए “गांव चलो, घर-घर जनसंपर्क अभियान” का रविवार को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल समापन हुआ। अभियान के अंतिम दिन जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के निर्देशन में गौर मंडल के ग्राम बेलवरिया जंगल, बेलवरिया सेक्टर एवं माझा मानपुर में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
अभियान में गौर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला, अमरदीप शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी, महामंत्री कृष्ण कुमार तिवारी, शोभाराम प्रजापति, नीरज तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, दीपक जायसवाल, प्रदीप कुमार दुबे, राजकुमार चौधरी एवं मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मोहरता देवी निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
अभियान के समापन पर कार्यकर्ताओं ने इसे जनता से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सरकार की नीतियों और योजनाओं की सही जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचती है और जनविश्वास और मजबूत होता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages