<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 19, 2026

साइबर अपराध से बचाव को लेकर न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को किया जागरूक


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमसुल हक के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को जनपद न्यायालय के सभागार में साइबर अपराध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराध थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन ठगी के तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी।

साइबर अपराध थाना टीम ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। टीम ने बताया कि साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर बैंक खातों, एटीएम, ओटीपी, यूपीआई एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से धनराशि की ठगी करते हैं। ऐसे मामलों में किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत विवरण साझा नहीं करने पर जोर दिया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में अपर जिला जज प्रथम कमलेश कुमार, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) राम करन यादव, द्वितीय अपर जिला जज जितेन्द्र गुप्ता, विशेष न्यायिक अधिकारी (पॉक्सो एक्ट) अनिल कुमार गुप्ता, विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) प्रमोद कुमार गिरि, अपर जिला जज/एफटीसी प्रथम विराट शिरोमणि, अपर जिला जज/एफटीसी द्वितीय मीनाक्षी सोनकर, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश कुमार शुक्ला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार प्रथम सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाकान्त पाण्डेय, महामंत्री राजेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह एवं पूर्व महामंत्री मारूत शुक्ला सहित अन्य बार के अध्यक्ष, मंत्री एवं अधिवक्तागण तथा लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति सतर्कता विकसित करना रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages