वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक 20 अगस्त 2026 को आयोजित की जानी थी, जिसे अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है।
संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अब विकास कार्यों की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक 21 अगस्त 2026 को मध्यान्ह 12 बजे से आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में मण्डल के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जाएगी।

No comments:
Post a Comment