<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 19, 2026

उत्तम से सर्वोत्तम और निरोगी से योगी बनने की साधना है योग : दुर्गेश योगी


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। पतंजलि योग समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के राज्य प्रभारी योगी दुर्गेश सिंह ने बुधवार को बस्ती जनपद का दौरा कर विभिन्न योग कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने भोर में राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में संचालित योग कक्षा का निरीक्षण किया और साधकों को योगाभ्यास कराया।

इस दौरान योगी दुर्गेश सिंह ने हरिद्वार मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों से पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन की कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “उत्तम से सर्वोत्तम और निरोगी से योगी बनने की साधना ही योग है।”

साधकों को योगाभ्यास कराते हुए उन्होंने कहा कि यौगिक क्रियाओं को नियमपूर्वक, सही श्वास-प्रश्वास के साथ और अपनी सामर्थ्य के अनुसार किया जाए तो इसका पूरा लाभ प्राप्त होता है। प्राणायाम शरीर और मन की अशुद्धियों को दूर करने में सहायक है, जिससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने साधकों को आयु, शारीरिक क्षमता तथा अपनी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुसार योगाभ्यास करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले शरीर को योग के माध्यम से निरोगी बनाना आवश्यक है, तभी व्यक्ति योगी बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य भारत स्वाभिमान ट्रस्ट यूनिट बस्ती मंडल राज रतन सेन सिंह ने कहा कि जन-जन को स्वस्थ बनाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए योग शिक्षक गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

आजीवन सदस्य राजेश श्रीवास्तव कैलाशी ने लोगों से नियमित योग करने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का आह्वान किया। वहीं, भारत स्वाभिमान समिति बस्ती के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने मुख्यालय के निर्देशों को ब्लॉक स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और लागू कराने के लिए योग शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुभाष चन्द्र आर्य, महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान समिति बस्ती के कोषाध्यक्ष नवल किशोर चौधरी, योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय, योग शिक्षक राम अचल चौरसिया, जवाहर लाल, हसनैन रिजवी, दीनानाथ शुक्ल, सुरेन्द्र शर्मा, श्रवण कुमार, शशि, भानु बाबू, प्रमोद कुमार गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages