<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 12, 2026

डीएम की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री प्रगति की समीक्षा बैठक, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में विगत दिवस देर सायं फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 06 से 15 अप्रैल 2026 तक चल रहे विशेष अभियान के तहत खराब प्रगति वाले 25 राजस्व गांवों के कर्मचारियों को तलब किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनकी प्रगति भी असंतोषजनक रही। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने कुल 18 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। इनमें 5 लेखपाल, 7 पंचायत सहायक, 3 रोजगार सेवक एवं 3 ग्राम सचिव शामिल हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि प्रगति में सुधार न होने पर निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अभी लगभग 62 हजार किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराना शेष है, जिसके लिए शासन द्वारा 6 से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित अवधि में लक्ष्य पूरा न करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करते हुए वेतन वृद्धि भी रोकी जाएगी।

इसके साथ ही सभी खंड विकास अधिकारियों, तहसीलदारों एवं उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे प्रतिदिन समीक्षा करते हुए अभियान के अंतर्गत शेष फार्मर रजिस्ट्री कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में समस्त सहायक विकास अधिकारी (कृषि एवं पंचायत), खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, उप कृषि निदेशक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages