<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 12, 2026

जनपदीय बैठक में योग विस्तार पर जोर, शीघ्र ऑडिट रिपोर्ट भेजने के निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। नई बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को पतंजलि योग समिति की जनपदीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता दुर्गेश सिंह, राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए दुर्गेश सिंह ने निर्देश दिया कि जिले की ऑडिट रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित की जाए, ताकि संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता और गति बनी रहे। उन्होंने जिला प्रभारियों को अधिकाधिक योग प्रशिक्षक तैयार करने तथा तहसील स्तर पर नियमित प्रवास कर योग के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है, इसके लिए संगठित प्रयास और सक्रिय भागीदारी जरूरी है। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर आजीवन सदस्य राजेश श्रीवास्तव, डॉ. नवीन सिंह, नवल किशोर चौधरी, सुभाष चन्द्र आर्य, शन्नो दुबे, दीनानाथ शुक्ल, गरुण ध्वज पाण्डेय, राम मोहन पाल, कार्तिकेय, राधा देवी, शिव श्याम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत सभी सदस्यों ने योग जागरूकता अभियान के तहत संत कबीर नगर के लिए प्रस्थान किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages