<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 16, 2026

मेधावियों की मेहनत रंग लाई, सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग का शत-प्रतिशत परिणाम


गोरखपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के 386 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। मेधावी छात्रों में नवनीत कुमार ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आलोक कुमार गुप्ता 95.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा वैभवी पाण्डेय 95.0 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं कोषाध्यक्ष श्री महेश गर्ग जी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही जीवन में ऊंचाइयाँ हासिल की जा सकती हैं।
उप प्रधानाचार्य श्री रामकेवल शर्मा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या मंजरी यादव, सीबीएसई परीक्षा प्रमुख गिरीश चंद्र पाण्डेय, अभिभावक एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। विद्यालय प्रबंध समिति ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages