<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 16, 2026

सीडीए एकेडमी की छात्रा अंशिका बरनवाल ने 98.8% अंक के साथ किया जिला टॉप

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। सी.बी.एस.ई. द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में सीडीए एकेडमी मथौली बनकटी की छात्रा अंशिका बरनवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अंशिका की इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है।

विद्यालय के प्रबंधक इं. अरविन्द पाल एवं प्रबंध निदेशिका डॉ. अरुणा सिंह पाल ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सीडीए एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, जिसका श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षक और परिश्रमी छात्रों को जाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले सत्र में विद्यालय में रोबोटिक लैब की स्थापना के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) तकनीक की शिक्षा भी शुरू की जाएगी, जिससे छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जा सके।

कक्षा 10वीं के अन्य मेधावी छात्रों में दिव्यांश श्रीवास्तव (98.4%), शिवांगी कसौधन (97.4%), सिंधुजा शुक्ला (97.2%), तेजस पटेल (93.8%), वैभव प्रजापति (93.6%), सनी (92.6%), अनूप शर्मा (92%), हिमांशु गौतम (92%), आभाष पाण्डेय (91.4%) एवं लक्ष्मण (91%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विशेष रूप से अंशिका बरनवाल ने विज्ञान विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त किए, जबकि वैभव प्रजापति और दिव्यांश श्रीवास्तव ने कंप्यूटर साइंस में 100 में 100 अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण संजय यादव, अरशद, पंकज दुबे, रेनू पाण्डेय, अमन गुप्ता, सौरभ पाण्डेय, सौरभ भट्ट, श्याम सुंदर, राघवेन्द्र त्रिपाठी, रजनीश वरुण, अभिषा पाण्डेय, सचिन अग्रहरि, राम मोहन पाल एवं शैलेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages