<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 30, 2026

गन्ना बुवाई के साथ साफसली खेती अपनाकर किसान बढ़ा रहे आय : इकाई प्रमुख

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। बजाज चीनी मिल, रुधौली के इकाई प्रमुख डॉ. जे.पी. त्रिपाठी ने गन्ना बुवाई के साथ साफसली (इंटरक्रॉपिंग) खेती अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि किसान इससे अपनी आय दोगुनी तक बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने चीनी मिल परिसर में उन्नतशील गन्ना प्रजाति 16202 का बीज वितरण किया तथा गेट एवं केंद्र क्षेत्र के गांव महुआ डाबर के कृषक बृजलाल के खेत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कृषक बृजलाल ने गन्ने के साथ करेला और लौकी की साफसली खेती की है, जिससे उन्हें प्रतिदिन लगभग 30 किलो तक सब्जियां प्राप्त हो रही हैं और खेत से ही उनकी बिक्री भी हो रही है।

इसी क्रम में ग्राम सौरा खुर्द के कृषक रामकृष्ण के खेत का भी निरीक्षण किया गया, जहां गन्ने के साथ लोबिया, कद्दू एवं मूली की खेती की जा रही है। वहीं करहली गन्ना क्रय केंद्र अंतर्गत ग्राम गोइरी के कृषक ने गन्ने के साथ धनिया की साफसली खेती कर लगभग 20 हजार रुपये तक की आमदनी अर्जित कर ली है।

कृषक सूर्यनाथ ने बताया कि इस पद्धति से गन्ना बुवाई में आई लागत की भरपाई हो गई है। साथ ही खेत में नियमित सिंचाई, गुड़ाई और निराई होने से गन्ने का उत्पादन भी बेहतर होने की उम्मीद है।

सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने बताया कि विभाग द्वारा गांव-गांव में कृषक गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को साफसली खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इससे एक ओर किसानों की आय में वृद्धि हो रही है, वहीं खेतों में खरपतवार नियंत्रण और फसल की बेहतर वृद्धि भी सुनिश्चित हो रही है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि गन्ने के साथ लौकी, करेला, टमाटर, मिर्च, धनिया, बैंगन सहित अन्य सब्जियों की खेती कर अतिरिक्त आय अर्जित करें।

इस दौरान गेट इंचार्ज राजेश सिंह सहित क्षेत्रीय कृषक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages