वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। जनपद में राज्य आयुक्त के निर्देशानुसार सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए 04 मई 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने बताया कि इस मोबाइल कोर्ट के माध्यम से दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे उन्हें विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पूरी तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि आयोजन प्रभावी एवं लाभकारी सिद्ध हो सके।

No comments:
Post a Comment