<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 30, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा व जागरूकता अभियान, ग्रामीण चौपालों में संवाद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु प्रयास किए गए। कार्यक्रमों में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 के बारे में जागरूक किया। साथ ही महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा के उपायों पर विशेष जानकारी दी गई। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के क्रम में कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के समयमाता मंदिर व मेहंदावल बाईपास, महिला थाना क्षेत्र के बड़गो, थाना महुली के मड़हाराजा, थाना धनघटा के चकिया घुसवा, हैंसर बाजार व दौलतपुर, थाना मेंहदावल के रुईहट्टा पश्चिम टोला तथा थाना बखिरा के सहजनवा तिराहा व भंगेश्वरनाथ मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages