<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 2, 2026

बहुओं पर मारपीट व फसल बेचने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार


बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला गांव निवासी शांति पत्नी स्वर्गीय नंदलाल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पतोहू सीमा व मनीषा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि दोनों बहुएं उसे लगातार मारती-पीटती हैं, प्रताड़ित करती हैं और उसकी फसल काटकर बेच देती हैं।
एसपी को दिए गए पत्र में शांति ने बताया कि पति के निधन के बाद वह घर के एक अलग कमरे में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही है। वह अपनी पुत्री नीलम के साथ किसी तरह गुजारा कर रही है। शांति के अनुसार उसने तीन बीघा जमीन लेकर गेहूं की फसल बोई थी।
पीड़िता का आरोप है कि 31 मार्च को जब वह गांव पहुंचकर अपनी फसल देखने और कटवाने खेत पर गई, तो पता चला कि उसकी पतोहू सीमा और मनीषा ने गेहूं व सरसों की फसल को स्वयं तथा कंबाइन मशीन से कटवाकर चोरी से बेच दिया।
शांति का कहना है कि विरोध करने पर दोनों आरोपितों ने धमकी दी कि उसे गांव में नहीं रहने दिया जाएगा और यदि वह आगे कोई फसल बोएगी तो उसे भी काटकर बेच दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages