<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 2, 2026

गौतम अडाणी ने परिवार के साथ रामलला के किए दर्शन, बोले- भारत की संस्कृति का प्रतीक है राम मंदिर


नई दिल्ली/लखनऊ। अडाणी ग्रुप के चेयरमैने गौतम अडाणी ने गुरुवार को प्रभु रामलला के दर्शन किए। वे अपने परिवार संग चार्टर्ड विमान से सुबह अयोध्या पहुंचे। उनका निजी विमान महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
गौतम अडाणी ने कहा, "मुझे और मेरे परिवार को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। यह एक भावुक पल है, एक गर्व का पल है। यह मंदिर न सिर्फ़ आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है।" 
उन्होंने कहा, "भगवान राम के आदर्श हमें सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं प्रार्थना करता हूँ कि भगवान राम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे..." उन्होंने यह भी कहा, "अडानी फाउंडेशन AI के इस दौर में इस गुरुकुल संस्कृति को संरक्षित करने में हर संभव सहयोग देगा।"
बता दें कि आज (2 अप्रैल) को हनुमान जयंती भी है। श्रीराम मंदिर परिसर के हनुमान मंदिर में दोपहर को ध्वजारोहण का कार्यक्रम है। इस समारोह में 150 से ज्यादा बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

No comments:

Post a Comment

Pages