<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 3, 2026

अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में राज कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन


महादेवा (बस्ती)। अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा (कक्षा 6 एवं 9) में विकास खण्ड बनकटी क्षेत्र स्थित राज कॉन्वेंट स्कूल, बेलराई के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष कुल 5 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय की कक्षा 6 से उत्कर्ष राज, राम जनक, मोनिका और दिव्यांशी ने सफलता प्राप्त की, जबकि कक्षा 9 से अंशिका ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा।
इस सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रबंधक निदेशक राजेश राज की देख-रेख तथा अध्यापक अमरेन्द्र यादव एवं इंद्रभान यादव के कुशल मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। उनके सतत प्रयास और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि विद्यालय के छात्र लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages