<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 3, 2026

भाजपा की नई टीम घोषित : संगठन को मिलेगी नई धार, कार्यकर्ताओं में उत्साह


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बस्ती जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही संगठन में नई सक्रियता और उत्साह का संचार हो गया है। गुरुवार देर रात जारी हुई इस सूची को लेकर कार्यकर्ताओं में लंबे समय से प्रतीक्षा थी, जो अब समाप्त हो गई है। प्रदेश नेतृत्व की देखरेख में तैयार की गई इस टीम को अनुभव और युवा ऊर्जा का बेहतर समन्वय माना जा रहा है।
नई कार्यकारिणी के गठन में सामाजिक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। इससे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सूची जारी होते ही जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई और नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
जिला उपाध्यक्ष पद पर प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, वीरेंद्र गौतम, अखण्ड प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, ब्रम्हदेव यादव, शालिनी मिश्रा एवं शिवानी सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार एवं प्रेम प्रकाश चौधरी को जिला महामंत्री बनाया गया है। जिला मंत्री के रूप में सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौंड, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय नीरज एवं विनय सिंह भरद्वाज को शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त राधेश्याम कमलापुरी को कोषाध्यक्ष, अजय पाल सिंह को मीडिया प्रभारी, नीरज त्रिपाठी को सह मीडिया प्रभारी तथा रवि कुमार तिवारी को आईटी सेल संयोजक बनाया गया है। साथ ही 50 जिला कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा भी कर दी गई है, जबकि शेष 20 नाम जल्द घोषित किए जाएंगे।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि सभी पदाधिकारी समर्पण के साथ कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को और सशक्त बनाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages