<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 22, 2026

नगर पंचायत नगर में नवनिर्मित ‘अटल भवन’ का लोकार्पण, बेहतर जनसेवाओं का बनेगा केंद्र

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। नगर पंचायत नगर कार्यालय परिसर में नवनिर्मित ‘अटल भवन’ का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर हरीश द्विवेदी ने कहा कि अटल भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को गति देने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। यह भवन जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार स्थानीय निकायों को सशक्त बनाकर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अटल भवन के निर्माण से नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी तथा जनहितकारी बनेगी।
वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और अटल भवन का निर्माण उसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह भवन क्षेत्र की जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ विकास की नई संभावनाओं को भी बल देगा।
कार्यक्रम के समापन पर नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल भवन नगर पंचायत के विकास और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था का प्रतीक है। इसके माध्यम से आम नागरिकों को सुविधाजनक एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक रवि सोनकर, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, अंकुर वर्मा, नगर पंचायत गायघाट के अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी उर्फ पिंटू त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख साऊघाट अभिषेक कुमार, अधिशासी अधिकारी सृष्टि सिंह, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय, राजेश पाल चौधरी, राजकुमार शुक्ला, गिल्लम चौधरी, अरविंद श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, आसमान सिंह, सतीश सोनकर, महामंत्री प्रेम प्रकाश चौधरी, विजय श्रीवास्तव, आशीष सिंह और रणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया और नगर पंचायत के विकास कार्यों की सराहना की।बस्ती। नगर पंचायत नगर कार्यालय परिसर में नवनिर्मित ‘अटल भवन’ का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर हरीश द्विवेदी ने कहा कि अटल भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को गति देने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। यह भवन जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार स्थानीय निकायों को सशक्त बनाकर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अटल भवन के निर्माण से नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी तथा जनहितकारी बनेगी।
वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और अटल भवन का निर्माण उसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह भवन क्षेत्र की जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ विकास की नई संभावनाओं को भी बल देगा।
कार्यक्रम के समापन पर नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल भवन नगर पंचायत के विकास और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था का प्रतीक है। इसके माध्यम से आम नागरिकों को सुविधाजनक एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक रवि सोनकर, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, अंकुर वर्मा, नगर पंचायत गायघाट के अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी उर्फ पिंटू त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख साऊघाट अभिषेक कुमार, अधिशासी अधिकारी सृष्टि सिंह, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय, राजेश पाल चौधरी, राजकुमार शुक्ला, गिल्लम चौधरी, अरविंद श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, आसमान सिंह, सतीश सोनकर, महामंत्री प्रेम प्रकाश चौधरी, विजय श्रीवास्तव, आशीष सिंह और रणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया और नगर पंचायत के विकास कार्यों की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages