<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 22, 2026

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश, हाईवे से अवैध अतिक्रमण हटाने पर जोर


बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में द्वितीय मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंडल के तीनों जनपदों बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर में हुई सड़क दुर्घटनाओं तथा उनके कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त टीम बनाकर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध परिवहन एवं पुलिस विभाग नियमित प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही जहां सड़क प्रकाश व्यवस्था के लिए खंभे लगाए जा चुके हैं, वहां शीघ्र विद्युत कनेक्शन कराकर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में बसों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने अवैध कटों को बंद कराने तथा सड़क दुर्घटनाओं में क्षतिग्रस्त हुई रेलिंगों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए। बसों के माध्यम से ले जाए जाने वाले अतिरिक्त सामान पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग एवं जीएसटी अधिकारियों द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

मंडलायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी बेहद आवश्यक है। इसके लिए विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान नामित नोडल अधिकारियों द्वारा छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाए, ताकि कम उम्र से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित हो सके।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन, आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, एडी बेसिक संजय कुमार शुक्ला, एआरटीओ संतकबीरनगर प्रियवंदा सिंह, एआरटीओ सिद्धार्थनगर संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages