वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जय प्रकाश तिवारी ने 22 जून 2026 की रात लगभग 9:30 बजे थाना सोनहा में दर्ज मुकदमा संख्या 148/2026, धारा 69 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अमित आर्या पुत्र रमेश निवासी ग्राम डड़वा घाट, थाना गोल्हौटा, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 को पीड़िता द्वारा थाना सोनहा में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह, उपनिरीक्षक जय प्रकाश तिवारी एवं हेड कांस्टेबल विनय जायसवाल शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment