<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 16, 2026

पेड़ वाले बाबा ने स्वतंत्रता दिवस पर लगाए औषधीय पौधे


बस्ती। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में तीन दशक से सक्रिय ‘पेड़ वाले बाबा’ गौहर अली ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कृषि कार्यालय के निकट पौधरोपण किया। उन्होंने सेमर, लहचोरा, अमलतास और कड़ी पत्ता सहित विभिन्न औषधीय पौधे लगाए। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड भी लगाए गए।
पौधरोपण के बाद गौहर अली ने कहा कि जब ये पौधे बड़े होकर वृक्ष का रूप लेंगे तो वन्यजीवों और उन पर आश्रित जीव-जंतुओं को भी काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के बाद हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती, बल्कि उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल और सुरक्षा करना भी जरूरी है।
पौधरोपण कार्यक्रम में अखिलेश राज, अजीत सिंह यादव, शरद कुमार पाण्डेय, राम गोपाल कसौधन, अशोक कुमार सिंह और रोशन अली ने योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages