<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 16, 2026

बनकटी में उल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, नई पीढ़ी से नवाचार और जिम्मेदारी का आह्वान


बस्ती। जनपद में स्वतंत्रता दिवस उल्लास और संकल्पों के साथ मनाया गया। बनकटी विकास खंड मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी एवं प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही दीपक प्रेरणा महिला संकुल समिति, एम.जे.एस. मां गौरी एचपी गैस महादेवा, एम.जे.एस. पेट्रोल पंप महादेवा, डॉ. आर.पी. शुक्ल के सूर्या क्लीनिक, श्रीराम जानकी कन्या इंटर कॉलेज तथा फुन्नन सिंह गौरी देवी कॉन्वेंट स्कूल में भी ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर रामायण रघुनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में आगे बढ़ते हुए भारत की नई पीढ़ी के सामने अवसर भी बड़े हैं और चुनौतियां भी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल तकनीक, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर, हरित ऊर्जा और आधुनिक विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में आने वाले वर्षों में भारत की भूमिका और महत्वपूर्ण हो सकती है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल अतीत को याद करने का दिन नहीं, बल्कि युवाओं को यह याद दिलाने का अवसर है कि 2047 का भारत कैसा होगा, इसमें उनकी शिक्षा, कौशल, नवाचार और नागरिक जिम्मेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में रामायण रघुनाथ सिंह के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages