<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 16, 2026

महर्षि विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस



बस्ती।
महर्षि विद्या मंदिर, बस्ती के प्रांगण में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति की मनोहारी छटा बिखेरी। कार्यक्रम का मंच संचालन विजय प्रताप सिंह ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी एवं आयोजन की व्यवस्था में मधू पाण्डेय, स्वाति, प्रियंका, रागिनी, आकांक्षा सहित विद्यालय की अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के बीच पंकज श्रीवास्तव, सुनीता सिंह आदि ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से परिचित कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

समारोह में दीनानाथ सिंह, फूल कुमारी, सरिता सिंह, रितु श्रीवास्तव, ममता सिंह, अमित पाण्डेय, ऊधम सिंह, विजय सिंह साहनी, अमित कुमार, अशोक श्रीवास्तव, रेवती रमण सिंह, अशोक, अनिल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं देशभक्ति के वातावरण में हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages