<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 16, 2026

वर्षों बाद रेडक्रॉस सोसाइटी को मिला अपना कार्यालय

बस्ती। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, बस्ती को वर्षों के इंतजार के बाद अपना कार्यालय मिल गया है। सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित पुराने जिला औषधि निरीक्षक कार्यालय को सीएमओ डॉ. राजीव निगम के आदेश पर रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय के रूप में आवंटित किया गया है।
रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रंजीत श्रीवास्तव के लगातार प्रयासों और सीएमओ कार्यालय से समन्वय के बाद संस्था को यह कार्यालय उपलब्ध हो सका। इस कार्य में डिप्टी सीएमओ डॉ. सियाराम यादव का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
गौरतलब है कि बस्ती जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी का अब तक अपना कार्यालय नहीं था, जिसके कारण संस्था के सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कार्यालय मिलने से अब संस्था की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।
नए कार्यालय से स्वास्थ्य शिविर, प्राथमिक चिकित्सा, जनजागरूकता अभियान, आपदा एवं आपातकालीन सहायता तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा जैसे कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा। सचिव रंजीत श्रीवास्तव, सभापति संतोष सिंह सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सीएमओ डॉ. राजीव निगम और डिप्टी सीएमओ डॉ. सियाराम यादव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के सहयोग से जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी को पहली बार अपना कार्यालय मिला है और अब संस्था की जनसेवा से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को जोड़ा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages