<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा देशभक्ति का संदेश


बस्ती। स्वतंत्रता दिवस का पर्व शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज, गोटवा बस्ती में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रबंधक एवं जिला चिकित्सालय बस्ती में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. वर्मा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का 80वां वर्ष देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह दिन उन अमर शहीदों को नमन करने का है, जिनके बलिदान से देश आजाद हुआ और निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अमर शहीदों के सपनों को साकार करने की दिशा में अपना रचनात्मक योगदान दें।
इसी क्रम में गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इंटर कॉलेज गोटवा, गौतम बुद्ध विद्या मंदिर गोटवा कटया, वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार, श्री श्यामलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौहरौली तिलकपुर तथा गौतम बुद्ध कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोटवा में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
कार्यक्रमों में डॉ. आलोक रंजन, डॉ. आर.एन. चौधरी, डॉ. चंदा सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, लालजी यादव, इं. रघुनाथ पटेल, शिव प्रसाद, गोल्डी, गिरिजा, फूलपती, आराधना पाण्डेय, जे.एन. वर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, विनय मौर्या, जे.पी. दूबे, डॉ. पवन गुप्ता, पूजा, लक्ष्मी, ध्रुव चंद, भूपेंद्र, वीरेंद्र, नीलम, जगनरायन, अमरेश, गौरव पाण्डेय, जगदंबा प्रसाद दूबे, जन्नाथ मिश्र, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages