<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 16, 2026

वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर सपा ने किया नमन


बस्ती। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान समाजवादियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। उनका जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के मनकेहनी गांव में हुआ था। उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई का जीवन साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत के साथ खड़े रहना चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर अपनी आत्मरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए वीरांगना का रूप धारण करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों में रानी अवंतीबाई लोधी का प्रमुख स्थान है। उनके जीवन से देशवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
सपा नेता समीर चौधरी, सौरभ मिश्र ‘शनि’, राम सिंह यादव, मो. स्वालेह आदि ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई का जीवन संघर्ष और त्याग की मिसाल है। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ वीरतापूर्वक संघर्ष किया और 20 मार्च 1858 को अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास में अमर हो गईं।
इस अवसर पर जावेद पिण्डारी, राहुल सिंह, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, राजेश यादव, मधुबन यादव, यदुराम यादव, यूनुस आलम, दाउद खान, डा. देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, पूर्व विधायक राम जियावन, तूफानी यादव, जोखूलाल, बब्लू, दुर्गेश यादव, रजवन्त यादव, रामभवन यादव, अरविन्द यादव, अशोक यादव, चन्द्रभान, अखिलेश यादव, दीपक आर्या, राजू चौहान, नन्दलाल यादव, जुनैद अहमद, शकील अंसारी, लालमन यादव सहित सपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages