<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 16, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे की उपलब्धियों के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


गोरखपुर।
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और रेलवे सुरक्षा बल, नागरिक सुरक्षा संगठन, स्काउट-गाइड तथा रेलवे विद्यालय के विद्यार्थियों की परेड की सलामी ली।

समारोह को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक ने स्वतंत्रता सेनानियों और रेल सेवा के दौरान दिवंगत कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के साथ आधारभूत ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में जुलाई तक 8 नई ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हुआ, जबकि 3 ट्रेनों का मार्ग विस्तार किया गया। इस अवधि में 6.64 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की, जिससे करीब 1,200 करोड़ रुपये की आय हुई। माल लदान से भी लगभग 182 करोड़ रुपये की आय हुई।

महाप्रबंधक ने बताया कि 63 एस्केलेटर, 81 लिफ्ट और 9 स्टेशनों पर क्विक वाटरिंग सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 107 किमी ट्रैक नवीनीकरण तथा 126 किमी रेल नवीनीकरण का कार्य पूरा हुआ। संरक्षा उपायों के चलते वर्ष 2026-27 में कोई परिणामी रेल दुर्घटना नहीं हुई।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के तहत 80 हजार पौधारोपण और करीब 16 मेगावाट सौर क्षमता स्थापित होने की जानकारी दी। कर्मचारियों के कल्याण के लिए 155 आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति, 1,594 कर्मचारियों की पदोन्नति तथा बच्चों को एक करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति दी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ रेलकर्मी सरोजनी पाठक और मिठाई लाल को सम्मानित किया गया। वहीं रेलवे सुरक्षा बल के तीन अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस पदक मिलने पर बधाई दी गई। नरवो डिज्नी वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नरवो की अध्यक्ष मनीषा बोरवणकर ने रेलवे अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए।

No comments:

Post a Comment

Pages