<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 16, 2026

डॉ. अंबेडकर छात्रावास में शान से लहराया तिरंगा, आजादी के बलिदानियों को किया नमन


बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविल लाइन स्थित डॉ. अंबेडकर छात्रावास परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव एवं विजय विक्रम आर्य ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली। तिरंगे के नीचे खड़े होकर राष्ट्रगान सुनना हमें देश की गौरवशाली स्वतंत्रता यात्रा और अपने कर्तव्यों का एहसास कराता है।
छात्रावास अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि 15 अगस्त हमें आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों से प्रेरणा लेने का संदेश देता है। आज आवश्यकता है कि हम एक मजबूत, समृद्ध, आत्मनिर्भर, समावेशी और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने छात्रों से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए संवैधानिक अधिकारों, समान शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए सकारात्मक एवं रचनात्मक प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रावास परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में छात्रावास के प्रमोद कुमार, बिहारीलाल, अवधेश, हर्ष, दिनेश कुमार, छात्रावास अधीक्षक सुरेन्द्र चौधरी, चंद्रशेखर मुन्ना, एडवोकेट बुद्धि प्रकाश, कमलेश सचान, सोहन कुमार, अनीश, अक्षय, अरविन्द, मनीष, उमेश, राजकुमार, अंकित, प्रवीण, रामसजन, इन्द्रजीत सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages