<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 16, 2026

फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, फार्मासिस्ट हितों पर हुई चर्चा


बस्ती। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मंडल कार्यालय, रेड स्टार हॉस्पिटल, नारंग रोड, जिगिना चौराहा में जिला अध्यक्ष गिरिजेश सेन की अध्यक्षता एवं सिद्धार्थ सिंह श्रीनेत के संयोजन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष गिरिजेश सेन, मंडल उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद एवं जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह श्रीनेत ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर रेड स्टार हॉस्पिटल के स्टाफ ने सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का बैच लगाकर स्वागत किया। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत संगठन की बैठक आयोजित हुई, जिसमें फार्मासिस्टों के हितों, उनकी समस्याओं तथा संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि फार्मासिस्टों को कार्यस्थल पर अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े तथा पीपीआर को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 25 सितंबर को फार्मासिस्ट दिवस वृद्धाश्रम, बनकटा, बस्ती में मनाया जाएगा। इस दौरान वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर एवं वृद्धजनों को फल वितरण जैसे जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर मंडल उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद, जिला अध्यक्ष आईटी फारूक अब्दुल्ला एवं जिला संरक्षक सलाहुद्दीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कृष्ण मोहन यादव, अश्वनी चौधरी, धर्मनाथ, अजय चौधरी, सुहैल अहमद, तनवीर अहमद, पवन रौनियार, अब्दुर्रशीद, रवि चौधरी, सविता यादव, किरन वर्मा, शालिनी त्रिपाठी, सनी कुमार, इकरा हुसैन, गुलाफरोज, शैफ अली सहित रेड स्टार हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages