वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। सुमित कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) का पदभार 02 अप्रैल 2026 को ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/एफ.एम. के पद पर कार्यरत थे।
उल्लेखनीय है कि निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) के पद पर नियुक्त किया गया है।
सुमित कुमार ने वर्ष 2007 में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से परास्नातक (एम.एस.सी.) की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 2010 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी के रूप में उन्होंने रेलवे सेवा में प्रवेश किया।
उनकी पहली नियुक्ति पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक के पद पर हुई। इसके बाद उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी एवं लखनऊ मंडल में मंडल परिचालन प्रबंधक तथा मुख्यालय गोरखपुर में उप मुख्य परिचालन प्रबंधक/माल के पद पर अपनी सेवाएं दीं।
सुमित कुमार को रेलवे प्रशासन एवं प्रबंधन का व्यापक अनुभव है। साहित्य के प्रति उनकी विशेष रुचि है और वे अपने सौम्य व्यवहार के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय माने जाते हैं।

No comments:
Post a Comment