वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। थाना दुधारा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पाक्सो एक्ट एवं उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अभियुक्त रमजान पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम लोहरौली ठकुराई, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर को दिनांक 02 अप्रैल 2026 को पिपरा बोरिंग मोड़ के पास से विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 26/2026 में धारा 74, 333, 352 बीएनएस, 7/8 पाक्सो एक्ट तथा 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
विदित हो कि दिनांक 24 जनवरी 2026 को वादिनी द्वारा थाना दुधारा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उसकी पुत्री के साथ अश्लील बातें कीं तथा छेड़छाड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।
पुलिस द्वारा महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment