<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 2, 2026

एंटी रोमियो स्क्वाड का सघन अभियान, 30 संदिग्धों से पूछताछ, महिलाओं को किया जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती डा0 यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में एंटी रोमियो स्क्वाड/प्रभारी म0नि0 डॉ0 शालिनी सिंह के नेतृत्व में महिला थाना टीम द्वारा जनपद के विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत रोडवेज, गांधी नगर, कम्पनी बाग, सोनूपार मोड़, भद्रेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य स्थानों पर टीम ने भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 30 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिसमें 01 व्यक्ति से माफीनामा भरवाया गया तथा शेष को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

इसके साथ ही बाजार आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) फेज-5 के तहत जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षा व बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 1098 एवं 108 के बारे में विस्तार से बताया और आपात स्थिति में इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान साइबर अपराधों के प्रति भी लोगों को सचेत किया गया तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही देश के नए आपराधिक कानून—भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023—के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस टीम ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों या सीयूजी नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages