<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 2, 2026

श्री हनुमान जयन्ती पर जी.वी.एम. में सुन्दर काण्ड का पाठ, उमड़ी आस्था


बस्ती। गुरूवार को जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल में श्री हनुमान जयन्ती का आयोजन किया गया। शिक्षकों, छात्रों ने सुन्दर काण्ड का पाठ करने के साथ ही विधि विधान से पूजन अर्चन किया।

प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी सिंह ने कहा कि भगवान शिव के 11वें रूद्र के रूप में प्रकट हुए भगवान हनुमान महाराज कलयुग के सारथी हैं। बल बुद्धि विद्या के दाता हैं जो हर-एक परिस्थिति में प्रत्येक स्थान पर और प्रतिपल अपने भक्तों पर  कृपा करने के लिए तत्पर रहते हैं। हनुमान जी की भक्ति भगवान  बिना श्री राम के पूर्ण नहीं होती। वे अष्ट, सिद्धि, नव निधि के दाता है।

कार्यक्रम में सावित्री, खुशबू , खुशी, निगहत, राकेश, राजेश, अनिता, शिवानी, नमरा, अरविंद, आस्था, महिमा,दिवाकर,हिना, नगमा, प्रीति, गिरीश, प्रिंस, पवन के साथ ही विद्यालय परिवार के शिक्षक, छात्र शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages