<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 2, 2026

10 अप्रैल तक त्रुटिरहित मतदाता सूची प्रकाशित करने के निर्देश


बस्ती। मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत तृतीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान सहित समस्त ईआरओ/एईआरओ उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आलेख्य प्रकाशन (01 अप्रैल 2026) के अनुसार विधानसभा हर्रैया में 3,49,399, कप्तानगंज में 3,34,913, रूधौली में 3,91,579, बस्ती सदर में 3,22,837 तथा महादेवा में 3,32,788 मतदाता दर्ज हैं।
मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि जनपद में जेंडर रेशियो सुधारने के लिए ऐसे बूथ चिन्हित किए जाएं जहां महिला मतदाताओं की संख्या कम है और उनका क्रॉस वेरिफिकेशन कर वास्तविक स्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का जेंडर रेशियो सामान्य जनसंख्या के अनुरूप संतुलित होना चाहिए।
इसके अतिरिक्त फार्म-6 (नए मतदाता), फार्म-7 (नाम विलोपन) और फार्म-8 (संशोधन) के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि अंतिम प्रकाशन से पूर्व सभी सूचियों का पुनः परीक्षण कर लिया जाए, ताकि कोई त्रुटि शेष न रहे।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 10 अप्रैल 2026 तक शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मण्डलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages