बस्ती। गुरुवार को राजन इंटरनेशनल एकेडमी में नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूर्वांचल के मालवीय पं. सूर्यनारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक निदेशक शिखा चतुर्वेदी, कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय, प्रधानाचार्य सानू एन्टोनी सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों का चंदन लगाकर और पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
नवीन सत्र के शुभारम्भ पर प्रबंधक निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि गुरुओं के समर्पित प्रयास और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है कि एकेडमी अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि छात्रों का समग्र विकास करना है। एक सक्षम गुरु ही छात्रों के जीवन को सही दिशा दे सकता है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि विद्यालय में बेहतर शिक्षा हेतु अत्याधुनिक संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा उपस्थित छात्रों एवं अभिभावकों का मुंह मीठा कराया गया तथा बच्चों को आइसक्रीम भी वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment