<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 19, 2026

जिले में दुर्लभ न्यूरो सर्जरी से बालक को नया जीवन, चिकित्सकों की टीम ने रचा इतिहास


बस्ती। मालवीय रोड स्थित नवयुग मेडिकल सेंटर में चिकित्सकों की टीम ने एक दुर्लभ और जटिल न्यूरो सर्जरी कर एक बालक की जान बचा ली। सफल ऑपरेशन के बाद अब बालक पूरी तरह स्वस्थ है और उसे रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस उपलब्धि को मेडिकल सेंटर की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
मेडिकल सेंटर के डायरेक्टर एवं सर्जन डॉ. अभिजात कुमार ने बताया कि यह सर्जरी अत्यंत क्रिटिकल थी, लेकिन टीमवर्क और समय पर निर्णय के चलते बालक को नया जीवन मिल सका। न्यूरो सर्जन डॉ. आदित्यधर द्विवेदी ने जानकारी दी कि छत से गिरने के कारण बच्चे के दिमाग में खून जम गया था। समय बेहद कम था और लखनऊ ले जाने में “गोल्डन आवर” निकल सकता था, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
धर्मशाला रोड निवासी सुशील पाण्डेय ने बताया कि उनका बेटा क्रिकेट खेलते समय छत से गिर गया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ के अस्पतालों से संपर्क किया गया, जहां सर्जरी का खर्च 8 से 10 लाख रुपये बताया गया। इसके बाद नवयुग मेडिकल सेंटर में परामर्श लिया गया।
सहमति मिलने के बाद डॉ. अभिजात कुमार, डॉ. आदित्यधर द्विवेदी, डॉ. सर्वेश, डॉ. दिव्यजात कुमार और आशुतोष श्रीवास्तव की टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी की। बालक के पिता ने चिकित्सकों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।
चिकित्सकों ने कहा कि अब बस्ती में भी न्यूरो संबंधी जटिल बीमारियों का सफल इलाज संभव हो रहा है। लोगों से अपील की गई कि बड़े शहरों की ओर जाने से पहले स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य लें। साथ ही टीम ने बालक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages