<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 19, 2026

ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर हुंकार, हर्रैया बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन


बस्ती। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई हर्रैया की मासिक बैठक रविवार को सिटकोहर गौर में आयोजित हुई, जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और संगठन की मजबूती को लेकर जोरदार मंथन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को लोकतंत्र की रीढ़ बताते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत पर बल दिया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी और संचालन जिला महामंत्री अनिल कुमार पांडेय ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार की सबसे बड़ी पूंजी उसका चरित्र और विश्वसनीयता है। यदि पत्रकार ईमानदारी और निष्पक्षता से कार्य करता है तो उसकी खबरें समाज में विश्वास पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में फर्जी खबरों की बढ़ती चुनौती के बीच सच्ची और संतुलित पत्रकारिता का महत्व और बढ़ गया है।
जिला महामंत्री ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पत्रकारों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने और संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
जिला उपाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद आम जनता की आवाज को बुलंद कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा और आर्थिक सुदृढ़ता सुनिश्चित करना समय की मांग है।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सुरक्षित माहौल और पर्याप्त संसाधन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों से पत्रकारों के हित में प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडेय, शमशेर सिंह, प्रेम कुमार सिंह, बेनी माधव पाण्डेय, राम ललित यादव, बृजेश पाल सिंह, सत्यदेव शुक्ल, रामराज मिश्रा, राम जीत पाण्डेय, रुबल कमलापुरी, राधे श्याम यादव, दिनेश चंद्र, मनोज सिंह, आदित्य सिंह, भूपेंद्र विक्रम मिश्र, विनोद कुमार, योगेंद्र मणि तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages