<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 4, 2026

भाजपा प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ, विभिन्न विषयों पर हुआ मार्गदर्शन


गोरखपुर। इंद्रप्रस्थ लॉन रानीडीह में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा भौवापार मंडल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ अच्युतानंद शाही, बृजेश मणि मिश्रा और मनोज अग्रहरी की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने की, जबकि संचालन मंडल उपाध्यक्ष शुभांकर यादव ने किया। प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, वंदे मातरम एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में चार सत्रों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। “अपनी सरकार की उपलब्धि” विषय पर बोलते हुए मुख्य वक्ता राजेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है और भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से उभरता हुआ शक्तिशाली राष्ट्र बन रहा है।
“बूथ प्रबंधन” विषय पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और देश को विश्व में अग्रणी बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
“वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर मुख्य वक्ता अच्युतानंद शाही ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है, और सेवा ही समर्पण एवं अभियान का आधार है।
वहीं “सोशल मीडिया एवं एआई” विषय पर बृजेश मणि मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग एवं फेसबुक पेज संचालन की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/share/v/1LZjXUXGH5/

वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें ☝️

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages