- महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और केंद्रीय भंडार निगम गोरखपुर द्वारा आयोजित वैज्ञानिक भंडारण जागरूकता कार्यशाला
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा शनिवार को केंद्रीय भंडार नकहा (गोरखपुर) का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान केंद्रीय भंडार गृह के प्रबंधक राहुल चौहान ने विद्यार्थियों को भंडारण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दीं।
प्रबंधक राहुल चौहान ने गोदाम प्रबंधन, अनाज के वैज्ञानिक भंडारण, गुणवत्ता नियंत्रण, कीट प्रबंधन, किसान विस्तार सेवा तथा आधुनिक भंडारण तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। डिप्टी मैनेजर आनंद गुप्ता ने खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण तथा रख रखाव से संबंधित सावधानियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार केंद्रीय भंडारण निगम देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण एवं वितरण के माध्यम से आमजन तक खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करता है। विद्यार्थियों ने भंडारण प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया तथा अनाज की सुरक्षित ढुलाई एवं वितरण प्रणाली को समझा।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment