<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 4, 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतें प्राप्त, अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की संतुष्टि ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है और लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मेहदावल तहसील में कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 8 मामलों में स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम भेजी गई। शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु सौंपा गया। कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने करते हुए थानाध्यक्षों को मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ, जहां 54 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया तथा 5 मामलों में स्थलीय जांच के निर्देश दिए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार ने संबंधित मामलों में गुणवत्ता पूर्ण कार्रवाई पर जोर दिया।

धनघटा तहसील में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 54 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया तथा 2 मामलों में जांच के लिए टीम भेजी गई। अधिकारियों ने भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण व राजस्व संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

तीनों तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 172 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके शीघ्र व पारदर्शी निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages