<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 7, 2026

गांव-बस्ती चलो अभियान : जिलाध्यक्ष ने घर-घर पहुंचकर सुनी जनता की बात, योजनाओं का लिया फीडबैक


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा ने मंगलवार को कप्तानगंज मंडल के कटरी बूथ पर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर पहुंचकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और योजनाओं के वास्तविक प्रभाव की जानकारी ली।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें।
उन्होंने बताया कि 7 से 12 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेंगे तथा लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा में चयनित गांवों और बस्तियों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और बुद्धिजीवियों व गणमान्य नागरिकों से संपर्क प्रमुख रूप से शामिल है। प्रत्येक गांव में 25 से 30 लोगों को सम्मानित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान के दौरान सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर फीडबैक लिया जा रहा है, वहीं सभी कार्यक्रमों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages