<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 6, 2026

गोवध निवारण अधिनियम के तहत 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 2 गोवंशीय पशु बरामद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो जीवित गोवंशीय पशु एवं तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मामला मु0अ0सं0 242/2026 धारा 325 बीएनएस, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान छोटके पासवान, कल्लू पासवान एवं बीरु पासवान पुत्रगण निरहू निवासीगण कुकुरभुकवा थाना ललिया जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने 06 अप्रैल 2026 को झुड़िया पुलिया के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2 जीवित गोवंशीय पशु एवं 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages