<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 6, 2026

मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर के परेड ग्राउंड में भव्य जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग, सड़क सुरक्षा नियमों तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग से महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या, महिला हेड कांस्टेबल अंजू सिंह, चांदनी सिंह, महिला कांस्टेबल सौम्या पाण्डेय, अंशिका सिंह सहित अन्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं सुरक्षा एवं सेवा क्षेत्र से वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर पूनम शुक्ला, चाइल्ड हेल्पलाइन की नित्या मिश्रा, समूह सखी संगीता देवी, ग्राम प्रधान साधना तथा आशा बहू प्रियंका मिश्रा को भी सम्मान मिला।

शिक्षा क्षेत्र से ब्लूमिंग बड्स स्कूल की प्रधानाचार्या वसुंधरा मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय डीघा की प्रधानाचार्या रेनू कुमारी, शिक्षिका डॉ. मीना सिंह सहित अन्य अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र से एएनएम रजनीश साव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अमरावती देवी, सविता, पूनम चौरसिया, तारा सिंह एवं शकुंतला देवी को सम्मानित किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से डीएमएम मजहबी खान एवं समूह सखी लक्ष्मी वर्मा को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने सभी से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages