<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 6, 2026

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 ग्राम चौकीदारों को साइकिल वितरित, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस उप महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती की उपस्थिति में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 ग्राम चौकीदारों (ग्राम प्रहरियों) को पुलिस लाइन बस्ती में साइकिल वितरित की गई।

इस अवसर पर ग्राम चौकीदारों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि वे गांवों की सुरक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण एवं सजग प्रहरी हैं। उनकी भूमिका अपराध की सूचना समय से पुलिस तक पहुंचाने, शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और स्थानीय स्तर पर सतर्कता बरतने में अत्यंत अहम है।

अधिकारियों ने कहा कि साइकिल मिलने से ग्राम प्रहरियों की गश्त और आवागमन में सुविधा होगी, जिससे वे अपने क्षेत्र में अधिक प्रभावी ढंग से निगरानी कर सकेंगे। उन्हें निर्देशित किया गया कि थाना प्रभारी एवं बीट पुलिस अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें तथा गांव में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल थाने को दें।

साथ ही रात्रि गश्त को प्राथमिकता देने, ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए भी प्रेरित किया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी कलवारी, प्रतिसार निरीक्षक बस्ती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages