<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 7, 2026

नागहरा बाजार में सड़क हादसा, दो युवक घायल—108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल


बस्ती। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमारी, पोस्ट भेलखा निवासी उमेश चंद्र (29) पुत्र राम अवतार एवं गौतम (27) पुत्र राम किशोर रिश्तेदारी में बारात में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में नागहरा बाजार के पास सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक घायल हो गए।
हादसे में गौतम के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि उमेश चंद्र के हाथ और पैर में भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद कलर उमेश चंद ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस संख्या यूपी 32 FG-0836 पर तैनात पायलट योगेंद्र यादव और ईएमटी रंजीत कुमार बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए एंबुलेंस से अस्पताल के लिए रवाना किया।
रास्ते में मरीजों की हालत बिगड़ने पर कंट्रोल रूम में मौजूद आरसीपी डॉक्टर से संपर्क कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह ली गई और बताए गए उपकरणों व दवाओं का उपयोग किया गया। तत्पश्चात दोनों घायलों को सुरक्षित ओपेक कैली मेडिकल कॉलेज, बस्ती में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर और बेहतर बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages