संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा महिला थाना परिसर का भ्रमण कर वहां स्थित महिला बैरक के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच करते हुए कार्यदायी संस्था को उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने पर जोर दिया, ताकि महिला पुलिस कर्मियों को आवास एवं अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बैरक में प्रकाश, वेंटिलेशन तथा स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त थाना परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने और सरकारी संपत्ति के उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

No comments:
Post a Comment