बस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के नेतृत्व में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा।
जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय व मंत्री उदय प्रताप पाल ने कहा कि पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग में शामिल न किए जाने से व्यापक असंतोष है। उन्होंने वित्त विधेयक 2025 में तिथि आधारित विभेद समाप्त करने, ओपीएस बहाली, 65 वर्ष के बाद पेंशन वृद्धि, कोरोना काल के डीए-डीआर एरियर भुगतान तथा वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में छूट सहित विभिन्न मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
धरने को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment