<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 21, 2026

प्रसव में लापरवाही का आरोप, नवजात के दो हिस्से होने का मामला; कार्रवाई की मांग


बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र रिखई ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर प्रसव के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए पत्र में बताया कि उनकी पुत्रवधू प्रेमा देवी पत्नी नीरज कुमार लगभग सात माह की गर्भवती थीं। 8 अप्रैल को अचानक पेट में दर्द होने पर एम्बुलेंस से उन्हें कुदरहा विकास खंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा ले जाया जा रहा था। आरोप है कि एम्बुलेंस में ही मौजूद नर्स ने दर्द का इंजेक्शन लगाकर जबरन प्रसव कराने का प्रयास किया, जिससे नवजात दो हिस्सों में बाहर आ गया, जबकि सिर अंदर ही रह गया।
परिजनों के अनुसार इसके बाद महिला को तेज रक्तस्राव होने लगा। घबराई नर्स ने मरीज को पास के निजी अस्पताल भेज दिया, जहां वह काफी देर तक तड़पती रही। आरोप है कि रेफर पत्र बनाने में भी टालमटोल की गई और काफी कहासुनी के बाद बस्ती के कैली अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
वर्तमान में प्रेमा देवी का इलाज कैली अस्पताल में चल रहा है। दुर्गा प्रसाद ने मामले की जांच कर दोषी नर्स एवं जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages