<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 21, 2026

धोखाधड़ी कर संपत्ति का बैनामा कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पिपराइच के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक अनीश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना पिपराइच पर पंजीकृत मु0अ0सं0 750/2025 से संबंधित अभियुक्त श्यामराज पुत्र रामदुलारे निवासी बड़ी रेतवहिया जंगल धुषण, थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने वादी को छलपूर्वक विश्वास में लेकर धोखाधड़ी की और उसकी संपत्ति का बैनामा अपने नाम करा लिया। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पिपराइच में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी के संबंध में दर्ज अभियोग में धारा 61(2)/318(4)/319(2)/351(3)/338/336(3)/339/340(2) बीएनएस शामिल हैं।

प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages