<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 21, 2026

जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित 64 प्रगणकों पर होगी एफआईआर

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। जनगणना 2027 के दृष्टिगत जनपद गोरखपुर में प्रगणक एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत तैनात प्रगणक/सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण के दौरान 20 व 21 अप्रैल 2026 को जोन-1 में 12, जोन-2 में 11, जोन-3 में 11, जोन-4 में 14 तथा जोन-5 में 16 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार कुल 64 प्रगणक/सुपरवाइजर प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए।

जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। अनुपस्थित प्रगणकों/सुपरवाइजरों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम 1948 की धारा-11 के तहत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति यदि जनगणना कार्य में अपने कर्तव्य का पालन करने से इंकार करता है या कार्य में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्ति को एक हजार रुपये तक का जुर्माना एवं तीन वर्ष तक के कारावास की सजा हो सकती है।

जिलाधिकारी गोरखपुर ने स्पष्ट किया कि जनगणना 2027 का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी तैनात प्रगणक एवं सुपरवाइजर समयबद्ध ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराएं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages